सज गया पटना साहिब.. पहुंचने लगे श्रद्धालु

दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिह के 350वें प्रकाशोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब को सतरंगी रोशनियों से सजाया गया है। पटना सिटी से लेकर गांधी मैदान रौशनी से जगमगा रहा है। पटना साहिब, पटना घाट, राजेंद्र नगर, पटना जंक्शन, दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन को भी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटिंग में रेलवे स्टेशनों की रंगत निखर रही है।

Patna sahib

देश-विदेश से श्रद्धालु पटना पहुंचने लगे हैं। इनके ठहरने के लिए गांधी मैदान, बाइपास और कंगन घाट में बने टेंट सिटी को भी आकर्षक रूप दिया गया है। तीनों टेंट सिटी रोशनी से जगमगा रही हैं। यहां सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव के लिए पटना घाट स्टेशन तैयार है। आज से ट्रेनें भी चल रही है। हर डेढ़ घंटे पर पटना जंक्शन से पटना घाट के लिए ट्रेन है। प्रकाशोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए रविवार से पटना साहिब स्टेशन के पास अस्थायी थाना शुरू हुआ। स्टेशन पर मेगा फोन होगा, जिससे लोग एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। महिला आरक्षियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। भाषा को लेकर संगत को कोई कठिनाई न हो, इसके लिए पंजाबी के जानकार जवान केंद्र पर तैनात होंगे।

पहुंचने लगें लोग

पहुंचने लगें लोग

प्रकाशोत्सव में लगभग 12 सौ दंडाधिकारियों और 13 सौ पुलिस पदाधिकारियों की चौबीसों घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। टेंट सिटी, गुरुद्वारा के आसपास के इलाके की निगरानी के लिए कुल 85 वाॅच टावर भी बनाए गए हैं, जहां से निगरानी शुरू कर दी गई है। सिर्फ पटना सिटी के लिए अलग से 69 गश्ती दल की नियुक्ति भी की गई है। प्रकाशोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए विभिन्न स्थलों पर बनाए गए 75 हेल्प डेस्क भी काम करने लगे हैं। भीड़ के नियंत्रण के लिए सीसीटीवी और वीडियो कैमरे की भी मदद ली जा रही है। गांधी मैदान टेंट सिटी, बाइपास टेंट सिटी, गुरुद्वारा के आसपास के क्षेत्र में तैनात कर्मी को हैंड हेल्ड माइक, वायनाकूलर व ड्रेगन लाइट से लैस कर दिया गया है।

गांधी मैदान टेंट सिटी

गांधी मैदान टेंट सिटी

गांधी मैदान में अब गुरुवाणी की गूंज सुनाई देने लगी है। टेंट सिटी गुरुद्वारा-सा चमक रहा है। हर ओर चहल-पहल है। हर गेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। लोग सड़क पर रुक कर सेल्फी लेना नहीं भूल रहे। पंजाब, अमृतसर, कोलकाता आदि शहरों से आए श्रद्धालु इंतजाम देख गदगद हैं। गांधी मैदान में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर कोई रोक-टोक नहीं रहेगी। इंट्री के लिए पास की भी जरूरत नहीं होगी। अपने परिवार और बच्चे के साथ आराम से यहां देखने के लिए सकते हैं।

वाच टॉवर

वाच टॉवर

कंगन घाट

कंगन घाट

सभी लोगों की इंट्री सुरक्षा जांच के बाद की जाएगी। सुरक्षा जांच के लिए हर गेट पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर है। हर गेट पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। गांधी मैदान की टेंट सिटी में ठहरने वाले श्रद्धालुओं के साथ- साथ आम लोगों के लिए भी मुफ्त में लंगर की व्यवस्था रहेगी।

Prakash parv

प्रकाशोत्सव में कला संस्कृति विभाग का बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम पंजाबी फिल्मों का प्रदर्शन करेगा। तीन और चार जनवरी को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में छह पंजाबी फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें पंजाब की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस पूर्व दो जनवरी को इस फिल्म प्रदर्शन समारोह का उद्घाटन किया जाएगा। प्रकाशोत्सव के दौरान बिहार म्यूजियम में पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी के सहयोग से एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में सिख धर्म से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों, फोटो आदि को देखा जा सकेगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से पंजाब और सिख संस्कृति को जाना-समझा जा सकता है।

प्रकाश पर्व को लेकर ऑटो की दर में कटौती की गई है। इस बाबत बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ की बैठक के बाद एक्टू के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा एवं सचिव जगन्नाथ झा के मुताबिक किराए की नई दर 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक ही मान्य होगी। प्रकाश पर्व में सिख श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए पटना जंक्शन के टाटा पार्क टेंपो स्टैंड में 200 ऑटो शेयर एवं प्री-पेड व कॉल सर्विस के लिए कार्य करेंगे। श्रद्धालु 8409352222 पर कॉल कर ऑटो ले सकते हैं। सभी ऑटो पर संगठन का परिचय पत्र एवं डीटीओ की ओर से जारी स्टीकर लगी रहेगी।

Search Article

Your Emotions