देश के लिए लड़ते हुए सीमा पर बिहार का एक बेटा शहीद

देश में दीवाली का माहौल है. हमारी खुशीहाली में खलल नहीं पड़ने के लिए हमारे जवान सीमा पर जान की बाजी खेल रहे है। भारत-पाक सीमा पर हमारी सुरक्षा में तैनात बिहार के एक जवान कल शहीद हो गए।
कुछ दिनों से भारत-पाक की सीमा से लगे आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही है। फायरिंग में कल बिहार के एक बीएसएफ जवान जितेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गये। सूचना मिलने के बाद जितेंद्र के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल के रहने वाले जितेंद्र 1993 में सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे। पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की नाकाम कोशिश और सीजफायर का उल्लंघन लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक अदलियां में हुई सीमा पार से फायरिंग में जितेंद्र सिंह की मौत हो गयी।
वही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ने के कारण पूरे इलाके में दीपावली और छठ की तैयारी रोक दी गयी है।

Search Article

Your Emotions