बिहार के उपमुख्यमंत्री के दिवानी है देश की हजारों लड़कियां मगर तेजस्वी ने तोड़ दिया सबका दिल

लालू यादव के लाडले बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का लड़कियों में क्रेज किसी हिरो से कम नहीं है। एक-दो या तीन नहीं बल्कि देश की हजारों लड़कियां अपने उपमुख्यमंत्री जी की दिवानी है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र व बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आजकल अपने वॉटसएप नंबर पर आ रहे हजारों शादी के प्रस्तावों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस चर्चा पर विराम लगाते हुए तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि वो माता-पिता की मर्जी और उनकी ही पसंद की लड़की से शादी करेंगे।

लालू और राबड़ी के बेटे तेजस्वी ने कहा कि मेरे माता-पिता की पसंद ही उनकी भी पसंद होगी और हम एरेंज मैरिज ही करेंगे। इस तरह उनके अॉफिशियल एकाउंट पर शादी का प्रस्ताव भेजने वाली लड़कियों के दिल टूट गए हैं। 44 हजार लड़कियों ने ऐसा प्रस्ताव भेजा है। अब तो उन्हें तेजस्वी को नहीं बल्कि लालू यादव और राबड़ी देवी के पास अपने शादी के प्रस्ताव और बायोडाटा भेजने पड़ेंगे।

बता दें कि तेजस्वी पूर्व क्रिकेटर भी रह चुके हैं। इन दिनों वे भाजपा के बयानों से अधिक लड़कियों के ‘लव यू’ से परेशान हैं। बताया जाता है कि लड़कियों ने उनके विभागीय व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज अपने नाम के साथ-साथ फिगर, रंग और लंबाई के संबंध में भी बताया है। तेजस्वी यादव 26 साल के हैं। वे लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के छोटे बेटे हैं।

Search Article

Your Emotions