माँ दुर्गा के चरणों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nitish kumar in durga puja pandal

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी पटना के कई दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर पूजा अर्चन की तथा सीएम ने बिहार में अमन चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने दशहरा पूजा पर राज्यवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।

रविवार को पटना के अगमकुआं स्थित माता शीतला देवी के मंदिर में पूजा की थी। इसके बाद छोटी पटन देवी मंदिर में गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार सभी लोग श्रद्धा के साथ मनाते हैं। यह हर्ष और उल्लास का पर्व है। यह त्योहार आपसी भाईचारा, मेल-जोल और सद्भाव के वातावरण में मनाने की लोगों से अपील की। देश में शांति और एकता का वातावरण बना रहे इसकी भी उन्होंने प्रार्थना की। उनके साथ सांसद आरसीपी सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नवयुवक दुर्गा संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार टोनी, उपाध्यक्ष राजन कुमार यादव, महासचिव पुरुषोत्तम मिश्र, जदयू नेता छोटू सिंह आदि उपस्थित थे।

Search Article

Your Emotions