खुशखबरी: इस प्रमंडलीय मुख्यालय में खुलेगा बिहार का 11वां विश्विद्यालय

बहुत दिनों से मुंगेर में विश्वविद्यालय खोलने की मांग जल्द ही पूरी होने वाली है।  मुंगेर में नया विश्वविद्यालय बनेगा। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट को भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने यह जानकारी दी। यह राज्य का 11वां विश्वविद्यालय होगा। इसके पहले पाटलिपुत्र और पूणिया में विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव को कैबिनेट व राजभवन से मंजूरी मिल चुकी है।

 

तिलकामांझी व मिथिला विश्वविद्यालय के साथ बेगूसराय के कॉलेज भी होंगे शामिल

प्रस्तावित मुंगेर विश्वविद्यालय में मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के कॉलेज शामिल होंगे। इसमें तिलकामांझी व एलएन मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कॉलेज भी शामिल होंगे। बेगूसराय जिले के कॉलेज भी इसी के तहत आएंगे। इस प्रकार मुंगेर विवि को 21 अंगीभूत कॉलेजों के साथ-साथ संबंधित जिलों के संबद्ध व व्यावसायिक कोर्स कॉलेज मिलेंगे। वहीं, टीएम विवि भागलपुर को प्रमंडल के 12 अंगीभूत कॉलेजों के साथ-साथ संबंधित जिलों के संबद्ध व व्यावसायिक कोर्स कॉलेज मिलेंगे।

गौरतलब है कि मुंगेर में विश्वविद्यालय खोलने का मामला अब तूल पकड़ चुका था. स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता विश्वविद्यालय निर्माण संघर्ष मोरचा बना कर वातावरण बनाने में लगे थे तथा हस्ताक्षर अभियान व संगोष्ठी के माध्यम से इसे जन आंदोलन का रूप दे रहे थे।

 

 

Search Article

Your Emotions