बिहार में प्रशासन ने नहीं फहराने दिया विश्व का सबसे लंबा तिरंगा, लोगों में आक्रोश

1_1471387470

बिहार के पुर्णिया में 70वें स्वतंत्रा दिवस के मौके पर विश्व का सबसे लंबा तिरंगा फहराने पर जिला प्रशासन ने अंतिम समय पर रोक लगा दी।  

अनुमति को अंतिम समय में रद्द किए जाने से सोमवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के आगे सड़क पर आग लगा जाम लगा दिया। कुछ ही देर में प्रशासन द्वारा झंडा फहराने की अनुमति रद्द करने की सूचना पूरे शहर में फैल गई। इसके बाद लोग जगह-जगह सड़कों पर उतर गए, प्रमुख चौराहों पर आगजनी कर जाम लग दिया।

क्या था मामला

दरअसल, विश्व का सबसे लंबा तिरंगा फहराने कर पूर्णिया के नाम कीर्तिमान स्थापित करने व् इतिहास में नाम दर्ज करवाने को लेकर शहर के लोग उत्साहित थे। पूर्व में प्रशासन ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में झंडा फहराने की अनुमति दी थी। मगर 14 अगस्त को प्रशासन ने यह कहकर अनुमति रद्द कर दी थी कि, राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कुछ नियम हैं। उधर 15 अगस्त को पूर्व सूचना के मुताबिक लोग जुटने लगे थे। वहां जब पता चला कि, प्रशासन ने झंडा फहराने संबंधी दी गई अनुमति को रद्द कर दिया है तो लोगों का आक्रोश भड़क गया।

 

पुर्णिया को विश्व के मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाने के लिए स्थानिए युवक सुनील कुमार सुमन तीन महीने पहले से ही इसके तैयारी में लगे है। सुनील बताते हैं कि तिरंगा फहराने के कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया था। इसके बाद 13 को उन्हें आदेश दिया गया था मगर अंतिम समय में इस पर रोक लगा दी गई।

 

अब 20 अगस्त को फहराया जाएगा तिरंगा

लोगों का आक्रोश देख जिला प्रशासन ने आपस में विचार कर पुन: 20 अगस्त को तिरंगा फहराने का आदेश दे दिया है। अब यह तिरंगा गुलाबबाग जीरो माइल टाटा मोटर्स से टॉल टैक्स होते हुए 7 किलोमीटर लम्बा फहराया जाएगा।

 

डीएम पंकज कुमार पाल ने बताया कि पहले सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आवेदन दिया गया था। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कई आवश्यक नियम- कानून बनाए गए हैं। उसी के अनुपालन के लिए आयोजक से कहा गया था। अब जिला प्रशासन के द्वारा शर्तों के साथ तिरंगा फहराने की अनुमति दी गई है। 20 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें शर्तों के अनुपालन के लिए कहा गया है।

Search Article

Your Emotions