पावन भूमि बिहार में बन रहा है दुनिया का सबसे लंबा व् सबसे बड़ा मंदिर

बकुछ योजना अनुसार हुआ तो यह कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर से लगभग दोगुना ऊंचा होगा

बिहार फिर इतिहास बदलने वाला है।  बिहार में बन रहा है दुनिया का सबसे लंबा और सबसे बडा मंदिर।

पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। पूरा होने के बाद विश्व का पुराना इतिहास बदल जाएगा। वर्तमान में कंबोडिया में सबसे बड़ा मंदिर स्थित है।

विराट रमायण मंदिर का नक्सा

विराट रमायण मंदिर का नक्सा

विश्व के सबसे ऊंचे बौद्ध स्तूप के लिए विख्यात पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया का पड़ोसी प्रखंड कल्याणपुर अब विराट रामायण मंदिर के लिए जाना जाएगा। यह दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर होगा। इसकी प्रस्तावित ऊंचाई 405 फीट है।

सबकुछ योजना अनुसार हुआ तो यह कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर से लगभग दोगुना ऊंचा होगा। अंकोरवाट मंदिर की ऊंचाई 215 फीट है।

12 शिखर वाला होगा मंदिर

मंदिर का डिजाइन गुजरात के जाने-माने वास्तुविद सोमपुरा ने तैयार किया है। इसके 12 शिखर होंगे। अंकोरवाट मंदिर में केवल 9 शिखर हैं। करीब छह सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस मंदिर की लंबाई 2800 फीट व चौड़ाई 1400 फीट होगी। इसमें राम-सीता के मुख्य मंदिर समेत कुल 18 देवताओं के मंदिर होंगे। दुनिया का सबसे बड़ा शिवङ्क्षलग भी यहां स्थापित किया जाएगा।  इसको बनाने में 500 करोड़ की लागत लगेगी।

दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनाने के लिए मुसलमानों ने दी अपनी जमीन

बिहार के मुसलमान हमेशा से आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव से सबका दिल जीतते आए हैं। पश्चिमी चंपारण में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के लिए मुसलमानों ने अपनी जमीन देकर नायाब मिसाल पेश की है। इस मंदिर में 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

Search Article

Your Emotions