एक मुहिम: उनके साजिश को नाकाम करो, बिहार को मत बदनाम करो

बिहार: कुछ लोगों को जब भी मौका मिलता है बिहार को बदनाम करने लगते है।  उनको तो बस एक बहाना चाहिए बिहार को गाली देने के लिए।

फेसबुक पर लोग इसे अपना प्रोफाईल फोटो लगा रहे है

फेसबुक पर लोग इसे अपना प्रोफाईल फोटो लगा रहे है

 

बिहार के शिक्षा व्यवस्था से एक बडी चूक हुई है,  इसकी जितनी भी आलोचना कि जाए कम है और इसकी आलोचना होनी भी चाहिए।  मगर इसके नाम पर पूरे बिहार को बदनाम करना कितना उचित है?

कुछ फर्जी टॉपर के नाम पर पूरे बिहार के छात्र पर सवाल उठाना कितना उचित है?  क्या दुसरे बोर्ड में कभी ऐसी चूक नहीं होती?

बिहार को मत बदनाम करो

बिहार को मत बदनाम करो

बिहार को बदनाम करने की इस साजिश को रोकने के लिए सोशल मिडिया पर एक मुहीम चलाया जा रहा है #MtBadnamKroBiharKo जिसे लोगो का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और शेयर किया जा रहा है।

ये आज से नही कई दशको से ट्रेंड चला आ रहा है, बिहार को नीचा दिखाने का। कोई भी मौका नही चूकते ये बिहारियों को लताड़ने में। प्लीज़ अब बस भी करो। ‪#‎MatBadnamKaroBiharKo‬

ये आज से नही कई दशको से ट्रेंड चला आ रहा है, बिहार को नीचा दिखाने का।
कोई भी मौका नही चूकते ये बिहारियों को लताड़ने में।
प्लीज़ अब बस भी करो।
‪#‎MatBadnamKaroBiharKo‬

बिहार के एक सेक्शन के लोग आईआईटी की लड़की सेक्शन में पूरे देश में टॉप करने या सुपर 30 के 27 गरीब बच्चों को आईआईटी में जाने से लगता है खुश नहीं हैं. वह इसे बिहार की सफलता से नहीं जोड़ेंगे. लेकिन फर्जी टॉपर की कही कहानी आयी तो खुद कुछ एलीट बिहारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ा उसे बिहार का प्रतीक बनाने की.

 

mtbadnamkrobiharko

ये एक करारा जवाब उनके लिए है जो एक रूबी रॉय के नाम पर बिहार के प्रतिभावान विद्यार्थियों को चिढ़ा रहे हैं। हाँ हमे गर्व है, हम बिहार से हैं।

एक मामला को मुद्दा बना लोग यह खूब प्रचार कर रहे हैं कि बिहार फर्जी टॉपरो का फैक्ट्री है मगर हर साल और इस साल भी बिहार के एक गाँव से आइआइटी के प्रवेस परीक्षा में सफल हो धमाल मचा रहे हैं उस परर सब चुप क्यों है?

 

राज्यपाल के साथ बिहार बोर्ड के छ: पूर्व टौपर

राज्यपाल के साथ बिहार बोर्ड के छ: पूर्व टौपर

 

कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि बिहार का सभी टॉपर ललन टॉप है मगर उनकों शायद यह पता नहीं उसी बिहार के पूर्व टॉपर कई देशों में भारत के राजदूत है।

 

शेयर कीजिए और उनतक पहुँचाइये जो ‪#‎बिहार‬ के प्रतिभावान छात्रों को बदनाम करने का ठेका ले रखे हैं। आप खुलकर बिहार के टॉपर्स घोटालेबाजी का खुलासा कीजिए लेकिन हाँ बिहार के प्रतिभा को नीचा मत दिखाइये, हर ‪#‎बिहारी‬ को अनपढ़ कहकर मत लताड़िये।

शेयर कीजिए और उनतक पहुँचाइये जो ‪#‎बिहार‬ के प्रतिभावान छात्रों को बदनाम करने का ठेका ले रखे हैं।
आप खुलकर बिहार के टॉपर्स घोटालेबाजी का खुलासा कीजिए लेकिन हाँ बिहार के प्रतिभा को नीचा मत दिखाइये, हर ‪#‎बिहारी‬ को अनपढ़ कहकर मत लताड़िये।

आपन बिहार द्वारा शुरू किया गया बिहार को बदनाम करने वालो के खिलाफ यह यह मुहीम पूरे सोशल मिडिया पर छा चुका है।  बहुत तेजी से इसे शेयर किया जा रहा है और लोगों की जबरदस्त समर्थन एवं प्रतिक्रिया मिल रही है।

Search Article

Your Emotions