खुशखबरी: अब और खुबसूरत दिख रहा है पटना गोलघर, फिर शुरू हुआ…….देखिए तस्वीर

पटना: बिहार की राजधानी पटना,  बिहार का सबसे बडा शहर।  पटना एक एताहासिक शहर है, कभी यह हिन्दुस्तान के सत्ता का केन्द्र रहा है और पूरे विश्व में पाटलिपुत्र के नाम से विख्यात था।  इसलिए पटना में तो कई एतिहासिक धरोहर मौजूद है मगर जब भी पटना का नाम लिया जाता है तो लोगो के मन में सबसे पहले जो तस्वीर आती है वह है पटना का गोलघर। 

 

गोलघर पटना का पहचान है।  अब तो पटना में बहुत लंबी-लबी इमारत बन चुका है इसके बावजूद गोलघर से पटना को देखने का एहसास ही कुछ अलग है।

लोगों का चहेता गोलघर अब और सुंदर हो गया। दोबारा शुरू हुआ गोलघर के बाहर का लेज़र शो।

गोलघर के पास लेजर शो का शानदार नजारा

गोलघर के पास लेजर शो का शानदार नजारा

 

 

जिनलोगों को गोलघर परिसर के बाहरी हिस्से का लेज़र शो आकर्षित करता रहा है, उनके लिए एक बार फिर रोमांचक शो शुरू हो गया है। वैसे लोग जो इसे अब तक नहीं देख सके थे और इसके दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें भी अब अच्छा महसूस होगा।

डीबी स्टार में छपी खबर और बार-बार फॉलोअप के बाद बढ़ी फाइल का असर गोलघर परिसर के लेज़र शो की दोबारा शुरुआत के रूप में सामने आया। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने गोलघर परिसर के वाटर लेज़र शो को शनिवार से दोबारा शुरू करा दिया है।

 

patna_golgharlaser_show_aapnabihar

गौरतलब है कि इस लेजर शो की शुरुवात 2013 में ही हो गई थी जिसका उदघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था मगर किसी कारण इसे पिछले वर्ष जून में बन्द कर दिया गया था।

 

 

फिर से शुरु हुआ यह लेजर शो उससे बहुत अलग है और शानदार है। 30 मिनट के शो में पानी पर लेज़र किरणों की कलाकारी देखते ही बन रही है। कई महीन आकृतियां रोमांचित कर रही हैं।

 

आप भी गोलघर के इस खुबसूरत नजारा को अपने आखों में कैद करना चाहते हैं तो एक बार जरुर आईये।

 

 

 

इस खबर को शयर करें और अपना कमेंट दें.. 

 

 

 

Search Article

Your Emotions