5782 Views
2 Comments

शराब के बाद बिहार में अब गुटखा और पान मसाला पर भी पूर्ण रुप से प्रतिबंध..

बिहार में शराब के बाद अश्लील गानों को बजाने पर रोक लगा और अब गुटखा और पान मशाला पर भी पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

 

 

 

 

जनहित के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य संरक्षा आयुक्त आरके महाजन ने यह आदेश जारी किया है कि शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के डेढ़ महीने बाद राज्य सरकार ने गुटखा व पान मसाला के उत्पादन, बिक्री, ढुलाई, प्रदर्शन व भंडारण पर भी एक साल तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

 

प्रतिबंध 21 मई से प्रभावी होगा। शराब के तरह सरकार इस पर भी सख्ती से पेश आने की मूड में है
आदेश को लागू करने के लिए सभी अभिहित अधिकारी (लाइसेंसी अधिकारी) व खाद्य संरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को भी इस कार्य में सहायता के लिए अनुरोध किया गया है।

 

 

लाइसेंसी अधिकारी व खाद्य संरक्षा अधिकारी पूरे बिहार में गुटखा एवं पान -मसाला (तम्बाकू व निकोटीन युक्त) पर रोक के लिए छापेमारी करेंगी। निरीक्षण व छापेमारी के दौरान दोषी पाए गए संबंधित व्यक्तियों पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Search Article

Your Emotions