पटना एसएसपी मनु महाराज की नई पहल, पटना में साईकिलों से पेट्रोलिंग शुरू

अपराधियों को पकड़ने के लिए अपने नये-नये तरीकों के लिए चर्चित पटना के एसएसपी मनु महाराज फिर चर्चा में है अपने नये सोच के कारण।  

 

 

राजधानी में चोरी, छिना-छोरी और छोटे-मोटे अपराधों को रोकने के लिए पटना पुलिस ने सोमवार से एक नई पहल शुरू की है। पहले चरण में शहर के छह थानों कोतवाली, गांधी मैदान, पीरबहोर, बुद्धा कॉलोनी, राजीवनगर, शास्त्रीनगर थाना क्षेत्रों में तीस साइकिलों से पैट्रोलिंग शुरू हो गई है।

मनु महाराज साइकिलों से जवानों को रवाना किया।

मनु महाराज साइकिलों से जवानों को रवाना किया।

दस बजे से सुबह छह बजे तक ये पुलिस वाले,  इन थाना इलाकों के गली-मुहल्ले में साइकिलों से घूमते रहेंगे। सिटी बजाएंगे और सायरन बजाएंगे। ताकि छोटे-मोटे अपराधियों पर काबू पाया जा सके।

 

सोमवार रात एसएसपी मनु महाराज ने अपने दफ्तर से जवानों को साइकिल से रवाना किया। इस साइकिल की खास बात यह है कि इसमें सिपाही अपना डंडा भी रख सकते है। सायरन व टॉर्च लगा हुआ है। हरेक जवान के पास एक-एक सिटी और एक और टार्च भी दिया गया है।  जवान फ्लोरोसेंट जैकेट पहने हुए रहेंगे।

 

 

“चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए यह पहल की गई है। धीरे-धीरे सभी थाना इलाकों में यह व्यवस्था की जाएगी। इन छह  थानेदारों को इन जवानों से संपर्क में रहने को आदेश दिया गया है। जवानों को रोजाना थानेदारों को रिपोर्ट करनी है।”

_ मनु महाराज, पटना एसएसपी


मनु महाराज द्वारा किया जा रहा यह नया प्रयोग कितना सफल होगा यह तो बाद में पता चलेगा मगर कुछ सबसे कुछ हटकर नया प्रयोग करते रहना अच्छी बात है,  पटना पुलिए को इसके लिए तारीफ मिलनी ही चाहिए। 

Search Article

Your Emotions