बिहार की IPS बहू अपर्णा ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

 


औरंगाबाद। बिहार की बहू और उत्तर प्रदेश में डीआईजी के पद पर तैनात IPS अधिकारी अपर्णा कुमार ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी मॉउंट एवरेस्ट पर झंडा फहराकर अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है तथा अपने बिहार का नाम रौशन कर दिया है। अपर्णा ऐसा करने वाली भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी भी बन बन गईं हैं।

 

 

शनिवार को शुबह 11 बजकर दो मिनट पर अपर्णा ने दुनिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया और सेटेलाइट के माध्यम से इसकी खबर लोगों को मिली। औरंगाबाद के क्लब रोड स्थित उनके आवास पर खुशी की लहर दौड़ गई।

 

इससे पहले भी कर चुकी है कमाल

अपर्णा

अपर्णा

 

17 जनवरी 2016 को बिहार की बहू तथा 2002 बैच की आइपीएस अधिकारी अपर्णा भारद्वाज ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर तिरंगा फहरा भारत का सम्मान बढ़ाया था।

 

इससे पहले उन्होंने रुस के माउंट एलब्रस की चोटी पर 4 अगस्त 2015 को चढ़ाई की थी।

परिजनों ने उसकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे देश के लिये गौरवपुर्ण बताया।

अपर्णा पर बिहार ही नही पूरे देश को गर्व है। 

Search Article

Your Emotions